Search

September 15, 2026 11:28 pm

हल्की बारिश के बीच गिरी बिजली, पंडाल बना रहे युवक की मौत।

सानू कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के कैराछत्तर गांव स्थित भौरीकोचा मंदिर के समीप मंगलवार को हल्की बारिश के साथ अचानक ठनका गिरने से एक युवक की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र के अजय नामक युवक कैराछत्तर गांव स्थित भौरीकोचा मंदिर के समीप करमा पूजा का पंडाल बनाने के लिए आया हुआ था. वे पंडाल का कार्य करने के दौरान हल्की बारिश के साथ- साथ अचानक ठनका गिर गया. ठनका की चपेट में आने से युवक मूर्छित होकर गिर पड़ा. आसपास के लोगों ने आननफानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर इलाज के लिए ले गया. जहां चिकित्सक ने घायल युवक को जांच ले लिए रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि युवक को ले जाने के क्रम में ही मौत हो गयी.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!