पाकुड़ में मानवता और समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए ‘प्रोजेक्ट जागृति’ के तहत महीने की 24 तारीख को नियमित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 18 यूनिट रक्तदान किया।
मौके पर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान किया गया प्रत्येक यूनिट किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। रक्तदाताओं को चिकित्सा प्रबंधन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही लोगों से रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर कर अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ने की अपील की गई।
शिविर में सिविल सर्जन प्रवीण कुमार संथालिया, जिला चिकित्सा प्रभारी डॉ. केके सिंह, डॉ. मनीष सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि मुख्तार आलम सहित कई गणमान्य लोग एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।








