Search

October 8, 2026 8:46 pm

खड़ी गाड़ी से डीजल चोरी करते युवक धराया,मामला दर्ज

इकबाल हुसैन

महेशपुर। शहरगांव चौक के समीप कमल होटल के पास खड़ी गाड़ी से डीजल चोरी करते एक युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 15 लीटर डीजल बरामद किया है।
पीड़ित पिंटू कुमार साह के आवेदन के अनुसार, उनकी गाड़ी संख्या JH 16 K 5021 खड़ी थी। इसी दौरान एक युवक पाइप के जरिए डीजल निकाल रहा था। हल्ला होने पर आरोपी भागने लगा, जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान रबीउल हक (20), पिता सनामुल हक, निवासी ईसाकपुर, थाना पाकुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने महेशपुर थाना कांड संख्या 163/06 में धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!