Search

October 8, 2026 8:48 pm

शिक्षकों से दुर्व्यवहार किया तो स्कूल से होगी छुट्टी, पढ़ाई में बाधा डालने पर भी कार्रवाई।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा। प्लस टू उच्च विद्यालय में शिक्षकों से दुर्व्यवहार और पढ़ाई में बाधा डालने वाले छात्रों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। गुरुवार को विद्यालय पहुंचीं जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिता पूर्ति ने छात्रों को स्पष्ट चेतावनी दी कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शिक्षकों को भी कर्तव्य के प्रति पूरी तरह समर्पित रहने का निर्देश दिया। दरअसल, कुछ दिन पहले छात्रों और शिक्षकों के बीच विवाद के बाद छात्रों ने शिक्षकों को कार्यालय में बंद कर दिया था। मामले की जानकारी के बाद डीईओ ने कक्षा 9वीं, 10वीं और 12वीं के छात्रों से अलग-अलग बातचीत कर समस्याएं जानीं। छात्रों ने शिक्षक की कमी, रूटीन के अनुसार कक्षाएं नहीं होने और मध्याह्न अवकाश में मुख्य गेट बंद रहने से शौचालय नहीं जा पाने की शिकायत की। डीईओ ने कहा कि शिक्षक की कमी दूर करने के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की गई हैं और जरूरत के अनुसार शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति होगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर है, यहां राजनीति नहीं होनी चाहिए। मैट्रिक परीक्षा में सिर्फ तीन माह बचे हैं, इसलिए छात्र विवाद छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दें। शिक्षकों के कड़े शब्दों को भी अपने भविष्य के लिए आशीर्वाद समझें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!