मालपहाड़ी क्षेत्र और जिलेवासियों की सुख-समृद्धि व कुशल मंगल की कामना की
पाकुड़। भाजपा नेता बाबुधन मुर्मू ने बुधवार को मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और क्षेत्र सहित जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान वे नगरनवी स्थित श्री श्री 108 दुर्गा माता पूजा पंडाल पहुंचे, जहां मां के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया। इस अवसर पर बाबुधन मुर्मू ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना सनातन धर्म की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में से एक है। नौ दिनों तक श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं। इसके बाद विजयादशमी के दिन बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में पर्व का समापन होता है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की कृपा से समाज में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे, यही उनकी कामना है।







