Search

August 25, 2026 10:26 pm

शिक्षा विभाग द्वारा रामगढ़ जिले में किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा, दिए गए कई दिशा निर्देश

अक्षय कुमार

रामगढ़। शिक्षा विभाग द्वारा रामगढ़ जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त रामगढ़ श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले के सभी प्रखंडों में संचालित सरकारी विद्यालयों की स्थिति, नामांकन, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की नियमित उपस्थिति की समीक्षा किया गया।

img 20260825 wa02142908580625557881708
img 20260825 wa02162388992647718507791

इस दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा खराब प्रदर्शन वाले स्कूल क्षेत्र के बीपीओ पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही विद्यार्थियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त द्वारा यूडैश रैंकिंग तथा अपार स्टेटस की भी विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को रैंकिंग में सुधार लाने एवं अपार आईडी जनरेशन के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, जिले के विभिन्न संकुलों में बीआरपी एवं सीआरपी द्वारा किए जा रहे मॉनिटरिंग कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने फील्ड विजिट और निरीक्षण में और अधिक सक्रियता बरतने की हिदायत दी।

img 20260825 wa02174549357055364025990

बैठक में मुख्यरूप से उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!