Search

October 9, 2026 8:57 pm

वाद्य यंत्रों की धुन पर कदमताल करेंगे सैकड़ों स्वयंसेवक, 11 को निकलेगा पथ संचलन।

विजयादशमी उत्सव पर पाकुड़ नगर में होगा संघ का कार्यक्रम, दंड प्रदर्शन और बौद्धिक सत्र भी होगा।

राजकुमार भगत

पाकुड़। विजयादशमी उत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से 11 अक्टूबर को पाकुड़ नगर में पथ संचलन निकाला जाएगा। दोपहर 3 बजे श्यामनगर स्थित हरिणडांगा हाई स्कूल मैदान से शुरू होने वाले इस पथ संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में दंड के साथ शामिल होंगे। वाद्य यंत्रों की धुन पर अनुशासित कदमताल करते स्वयंसेवक नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरेंगे। पथ संचलन अंबेडकर चौक, हाटपाड़ा, भगतपाड़ा और तांतीपाड़ा सहित अन्य इलाकों से होते हुए पुनः निर्धारित स्थल पर पहुंचेगा। इसके बाद ध्वजारोहण और संघ की प्रार्थना ‘नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे’ का सामूहिक गायन होगा। कार्यक्रम में स्वयंसेवक दंड एवं योग का प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद बौद्धिक सत्र आयोजित किया जाएगा।

1925 में हुई थी संघ की स्थापना

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना वर्ष 1925 में विजयादशमी के दिन डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी। संघ अपनी स्थापना के 101वें वर्ष में है। संगठन के छह प्रमुख वार्षिक उत्सवों में विजयादशमी उत्सव का विशेष महत्व है। इस अवसर पर शस्त्र पूजन का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!