Search

March 21, 2026 3:05 am

डी•बी•एल• के अधिकारी धनंजय कु. झा ने डीबीएल कंपनी के ही जे•पी• राय सुरक्षा अधिकारी पर कराई प्राथमिकी दर्ज

सुरक्षा अधिकारी जेपी राय एवं जीएम राधारमण राय अवैध तरीके से पैसों की मांग करते थे:- धनंजय कु. झा*

बजरंग पंडित

पाकुड़/अमड़ापाड़ा पचवारा सेंट्रल कोल ब्लॉक के डी•बी•एल• के अधिकारी ने कंपनी के सुरक्षा अधिकारी जेपी राय के विरुद्ध आमडापाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, डी•बी•एल• के ए•बी•पी• धनंजय झा ने सुरक्षा अधिकारी जेपी राय एवं जीएम राधारमण राय के ऊपर गाली गलौज और अवैध पैसों की मांग को लेकर आरोप लगाते हुए आमडापाड़ा थाना मे प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

*क्या है मामला*

आवेदक डीबीएल कंपनी के एबीपी धनंजय झा के लिखित आवेदन के अनुसार बीते 26 दिसंबर शाम 6 बजे डीबीएल कंपनी के जीएम राधारमन राय के निर्देश पर इनके अधीन डीबीएल कंपनी के सुरक्षा अधिकारी जे•पी• राय मेरे कार्यालय में अपराधिक रूप से घुस कर धमकी देने लगे एवं बिना काम किए बंद अवधी का एवं अन्य अवैध पैसों का मांग करने लगे उक्त अवैध पैसों की मांग करने के समय जीपी राय पूर्णनियोजित तरीके से वीडियो रिकॉर्डिंग करने लगे तथा उत्तेजित भाषा का प्रयोग कर हम लोगों से अवांछित स्टेटमेंट प्राप्त करने का प्रयास करने लगे एवं हम लोगों का बातचीत का वीडियो बनाकर बातों को तोड़ मरोड़ कर कंपनी की हेड ऑफिस भोपाल में भेज कर मुझे बदनाम कर मेरा सेवा पर विपरीत प्रभाव डालते हुए मेरी गरिमा एवं प्रतिष्ठा को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। जिसको लेकर अमड़ापाड़ा थाना में डीबीएल कंपनी के ए•बी•पी• धनंजय झा• ने जे•पी• राय के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

img 20230103 wa00336444517199107711488
img 20230103 wa00322008223638587485130

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर