Search

March 16, 2026 3:50 pm

डीसी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

राजकुमार भगत

पाकुड। उपायुक्त- सह- जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री वरुण रंजन ने शनिवार को समाहरणालय के ऊपरी एवं नीचले तल्ले में बने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण क्रम में डीसी ने ईवीएम वेयर हाउस के विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री प्रमोद कुमार दास से लिया। उल्लेखनीय हो कि, जिला निर्वाचन पदाधिकारी को प्रत्येक माह (बाहर) एवं त्रि – मासिक (अंदर) वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण करना होता है एवं रखरखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट मंत्री मंडल (निर्वाचन) विभाग को समर्पित करना होता है।

IMG 20230520 WA0048
IMG 20230520 WA0046

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर