Search

March 16, 2026 5:19 am

तालाब के जिवन्नोंद्धार में हो रहे अनियमितता को लेकर ग्रामीणों पहुंचे समाहरणालय

पाकुड़ हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर गांव में एक तालाब जिसका प्लॉट नंबर 804 भूमि संरक्षण विभाग के द्वारा तालाब जिन्नोंद्धार कार्य प्रगति पर है तालाब का कार्य प्रारंभ करने से पहले ना तो सूचना पट्ट लगाया गया है और ना ही ग्रामसभा हुई है उक्त कार्य की प्रगति को देखकर ग्रामीण जनता तालाब को जाकर देखा तो तालाब के अंदर लगभग 3 फीट ही मिट्टी खुदाई की गई है लेकिन उस तालाब के पटाल को 3-3 फीट 2 लेयर काट दिया गया है जिससे तालाब बहुत ही कमजोर कर दिया गया है जिसका उपायुक्त के दिए आवेदन के द्वारा ग्रामीणों ने विरोध जताया है । आवेदन देने आए ग्रामीणों के विरोध जताने पर संवेदक द्वारा कहा गया गुंडों द्वारा धमकी दी गई ग्रामीणों पर एसटी एससी एक्ट एवं महिला छेड़खानी में फंसाने का धमकी भी दिया जा रहा है । और संवेदक द्वारा कहा गया कि मैं नेता हूं तुम लोग को जहां शिकायत करना है करो पुलिस प्रशासन मेरा जेब में है इसलिए हम ग्रामीण उपायुक्त के पास गुहार लगाए हैं की तालाब जिन्नोंद्धार के कार्यों में अनियमितता की जांच जल्द से जल्द हो ग्रामीणों द्वारा आवेदन में लिखा गया भ्रष्टाचारियों एवं सरकारी राशि का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन उचित कार्रवाई करें ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर