Search

April 16, 2026 2:00 am

वारंट के आलोक में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मारपीट के एक मामले में माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर नवादा निवासी इस्लाम शेख को गिरफ्तार किया गया। वहीं, एनआई एक्ट के तहत माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के आलोक में इलामी निवासी तनवीर आलम को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!