Search

March 17, 2026 6:26 pm

ताला तोड़ स्कूल से कंप्यूटर सेट चोरी कर ले गए चोर,जांच में जुटी पुलिस

सतनाम सिंह

पाकुड़िया छुट्टी के दौरान बंद उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढेकीडूबा में ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों द्वारा सारा कंप्यूटर सेट चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाबत सोमवार को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका ए. कुमारी, आईसीटी अजय कुमार साहनी एवं अध्यक्ष मो. आलागीर ने पाकुड़िया थाना में लिखित शिकायत देकर घटना की जानकारी थाना में देकर कार्रवाई की मांग की है।थाना में दिए गए शिकायत में उल्लेख किया है कि ईद को लेकर 22 एवं 23 अप्रैल को विद्यालय छुट्टी था । छुट्टी खत्म होने के बाद सोमवार को सुबह स्कूल खोलने के लिए गए तो बंद विद्यालय का दरवाजा से ताला गायब था और खुला था। अंदर प्रवेश करने पर देखा गया कि विद्यालय का आईसीटी लैब से कंप्यूटर सेट का चार मॉनिटर, तीन सीपीयू, एक होम थिएटर, एक प्रिंटर, छह बैटरी, एक स्टेबलाइजर, दो कैमरा, तीन की-बोर्ड, तीन माउस, तीन हेडफोन, दो बल्ब गायब है। इस पर थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि थाना कांड संख्या 13/23 दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

IMG 20230425 WA0021
IMG 20230425 WA0020 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर