Search

March 13, 2026 11:54 am

तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत एवं पंचायत समिति सदस्य गायित्री देवी ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिला कर किया । तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान प्रखंड में 2 जुलाई से 4 जुलाई तक चलेगा । प्रखंड में कुल 17400 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है । इसके लिए 141 बूथ, 2 ट्रांजिट टीम, 284 वैक्सिनेटर, 32 पर्यवेक्षक तथा 13 सब डिपो बनाए व कार्य में लगाए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. भरत भूषण भगत ने बताया कि पहले दिन बूथ पर लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य किया जा रहा है। छुटे हुए बच्चों को 3 व 4 जुलाई को डोर-टू-डोर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य किया जाएगा। मौके पर प्रभात दास , अटल बिहारी , जोगेश प्रसाद एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे ।

IMG 20230702 WA0019
IMG 20230702 WA0018 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर