सतनाम सिंह
Also Read: राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार की दौड़ में झिकरहटी पूर्वी, केंद्रीय दल ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण
महेशपुर थाना क्षेत्र के गोकुलनगर गांव के समीप शनिवार देर शाम तेजरफ्तार दो बाइकों की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई. जिससे दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार महेशपुर- डांगापाडा निवासी किरण शेख महेशपुर से मुरारई की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा से मुरारई से महेशपुर की ओर से जाती नाजीबुल शेख ने गोकुलनगर के पास सामने से जोरदार धक्का मार दिया. जिससे दोनो बाइक चालक गंभीर रूप घायल हो गए. उधर महेशपुर पुलिस को सूचना मिलते ही थाने के एसआई अभिषेक कुमार अन्य पुलिस अधिकारी व दलबल के साथ घटना स्थल पहुँचकर दोनों घालों को इलाज के लिए सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए घायल किरण शेख और नाजीबुल शेख को पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया है।
Related Posts
Also Read: नगर निकाय चुनाव- 2026







