Search

March 17, 2026 6:25 pm

तेजस्विनी परियोजना का सेवा विस्तार नहीं होने से बेचैन कर्मियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन

पाकुड़ अचानक बीते 05-अप्रैल को परियोजना निर्देशक के पत्र से यह सूचना प्राप्त हो रही है कि परियोजना का सेवा विस्तार 25 अगस्त 2023 के बाद नहीं किया जाएगा l इस खबर को सुनते ही तेजस्विनी परियोजना के कर्मी के दिलों में खलबली मच गई । तेजस्विनी परियोजना कर्मियों ने सरकार पर अपना रूप दिखाते हुए कहा झारखंड में यह वर्ष-2023 हेमंत सरकार के कथन अनुसार नियुक्ति का वर्ष है, परंतु प्रशासन आधिकारी के इस कदम से झारखंड में यह नियुक्ति का नहीं बेरोजगारी का वर्ष प्रतीत हो रहा है । मंगलवार पाकुड़ परिसदन में तेजस्विनी परियोजना का सेवा अवधि विस्तार करने को लेकर कर्मियों ने ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से मिलकर परिसदन में मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र के माध्यम से मंत्री श्री आलम को अवगत कराया गया कि झारखंड सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय अंतर्गत तेजस्विनी परियोजना संचालित है 14 से 24 वर्ष आयु की किशोरियों एवम् युवतियों के सशक्तिकरण हेतु तेजस्विनी परियोजना झारखंड के 17 जिले में कार्य कर रही है। तेजस्विनी परियोजना विश्व बैंक के सहयोग से संचालित होने वाली झारखंड सरकार की एक महत्वकांक्षी परियोजना में से एक है। राज्य के लगभग 1089063 किशोरियां व युवतियां लगातार 4 वर्ष पुर्व से लाभान्वित हो रही है। सभी किशोरियों और युवतियों को जीवन कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें मानसिक रूप से सशक्त किया जा रहा है, इसका परिणाम यह हुआ कि कई किशोरियों ने तेजस्विनी क्लबों के सहयोग से अपने लिए शिक्षा और सुरक्षा प्राप्त की तथा बाल विवाह, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, बलात्कार, अंधविश्वास जैसी कुरीतियों को स्वयं रोकी है लगभग 9605 किशोरियों और युवतियों ने व्यापारिक और व्यवसायिक कौशल प्रशिक्षण प्राप्त की है, लगभग 1300000 किशोरियां और युवतियों ने तेजस्विनी परियोजना के माध्यम से शिक्षण-प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रतीक्षा में हैं। जिसमें की लगभग 50000 किशोरियों एवं युवतियों की काउंसलिंग कर प्रशिक्षण संबंधित ट्रेड का निर्धारण किया जा चुका है । कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर किशोरियों एवं युवतियों को आय अर्जन स्वावलंबी योग्य बना दिया गया है। तेजस्विनी परियोजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि कोई भी किशोरी या युवती शिक्षा एवं कौशल विकास प्रशिक्षण से वंचित ना रहे। राज्य के सभी तेजस्विनी क्लबों में महिलाएं एवं किशोरिया स्वच्छता हेतु अपने स्वास्थ्य संबंधित सेनेटरी पैड बैंक एवं तेजस्विनी पुस्तकालय का स्थापना की हैं, जिसमें क्लब के सदस्य आपातकाल की स्थिति में लाभ प्राप्त कर सकती हैं। पोषण गतिविधि एवं सामाजिक गतिविधि साथ महिलाओं के विशेष सरकारी योजनाओं जैसे सावित्रीबाई फुले, कन्यादान योजना आदि महिलाओं एवं किशोरियों से संबंधित अन्य सरकारी लाभकारी योजनाएं से जोड़ने में सहयोग किया जा रहा है तेजस्विनी परियोजना के सबसे महत्वपूर्ण लाभ यह है कि परियोजना अंतर्गत लाभ देने के लिए किशोरियों एवं युवतियों के गांव के नजदीक ही व्यवस्था की गई है परियोजना के सफल कार्य हेतु वर्ष 2019 से चतरा जिला में पंचायत स्तरीय 387 महिला कर्मी और प्रखंड स्तरीय 9 महिला कर्मी के साथ पूरे जिले में परियोजना के सफल कार्य हेतु कुल 446 कर्मी कार्यरत हैं झारखंड के 17 जिले के लगभग प्रत्यक्ष रूप से 10039 में 8000 महिला कर्मी पंचायत स्तर पर आज कार्यरत हैं ll बीते 2 वर्षों में कोविड-19 महामारी के कारण परियोजना बेशक प्रभावित रही फिर भी तेजस्विनी परियोजना के कर्मी परियोजना के लक्ष्य को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़े हैं। आज ज़मीनी स्तर पर ग्रामीण महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक जीवन मे एक सकारात्मक बदलाव लेकर आ रही है l लेकिन परियोजना का सेवा विस्तार 25 अगस्त 2023 के बाद नहीं किया जाएगा l
महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत तेजस्विनी परियोजना के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए परियोजना को सुचारू रूप से चलाया जाए ताकि 13 लाख किशोरियों का भविष्य अधर में न लटके और सरकार से जो उन्हें उम्मीदें मिली हैं एक नया जीवन यापन करने का वह उम्मीद पर पानी न फिरे इन से जुड़े सभी 10039 कर्मी एवं उनके परिवार का भरण पोषण भी परियोजना के हित में है ऐसे में उनके घर में भुखमरी की स्थिति पैदा ना हो जिसके लिए सरकार को एक बृहत कदम उठाना जरूरी है । तेजस्विनी कर्मियों ने मंत्री आलमगीर आलम को सेवा अवधि विस्तार को लेकर बात कही और मांग पत्र सौंपा । तेजस्वी परिजनों द्वारा प्रेस विज्ञप्ति द्वारा जारी पत्र में कहां
ऐसा सिर्फ कुछ पदाधिकारियों के द्वारा झारखंड सरकार की छवि को धूमिल करने हेतु किया जा रहा है ताकि उनका वोट बैंक खराब हो जाए और लाभ ले रहे किशोरियां और युवतियां जो 18 से 24 वर्ष आयु की है वो अपना और अपने परिवार को वोट देने से वंचित कर दें, करीब पूरे राज्य में 2300000 वोट विपक्षी पार्टियों को मिले।

IMG 20230425 WA0037 1
IMG 20230425 WA0036 1
IMG 20230425 WA0038 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर