लिट्टीपाड़ा पाकुड़
प्रशांत मंडल
Also Read: नगर निकाय चुनाव 2026, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान का दिया संदेश
पुलिस अधीक्षक एच पी जनार्दनन के निर्देश पर मंगलवार को थाना के समक्ष स्पेशल एंटी क्राईम वाहन जांच आभियान चलाया। वाहन जांच थाना प्रभारी अरुणिमा बागे के नेतृत्व में हुआ।इस दौरान दर्जनों बाइक चालकों से हेल्मेट, इंशोरेंस, लाइसेंस व चार पहिया वाहन के सिट बेल्ट सहित आवश्यक कागजात की जांच किया गया। थाना प्रभारी अरुणिमा बागे ने बताया कि बिना हेल्मेट के चलने वाले पांच वाहन चालकों का फाईन ऑनलाइन जमा करने का निर्देश दिया गया एवं डिटीओ को सुचित किया गया!जानकारी देते हुए बताया कि 25, से 28 तक तीन दिन लगातार स्पेशल एंटी क्राईम वाहन जांच आभियान जलाया जाऐगा जिसका शुरूआत मंगलवार से किया गया!जांच अभियान देखकर बाइक चालकों को इधर-उधर भागते नजर आया!चालकों में हड़कंप मच गया।जांच अभियान में एएसआई बिरसा टुटी, सहित पुलिस बल मौजूद थे।





