Search

March 17, 2026 7:52 am

दूसरा दिन भी जनसेवकों के द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रखा गया।


बिक्की सन्याल

पाकुड़। झारखंड राज्य जनसेवक संघ के बैनर तले आज दूसरा दिन भी जनसेवकों के द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रखा गया। बिदित हो कि जनसेवक के हड़ताल में रहने के कारण सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जनसेवकों के द्वारा प्रायः सभी सभी कार्यो का सम्पादन किया जाता था। जनसेवक के कार्य पर नही लौटने तक संभवतः ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना प्रतित होता है। जहाँ एक ओर गर्मी ने फिर से अपना रुतबा दिखाना सुरु कर दिया है वही दूसरी ओर इतनी बड़ी संख्या में जनसेवक हड़ताल पर है। अभी के वर्तमान परिपेक्ष में आम जनमानस को सबसे बड़ी पानी की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कई जनसेवक पंचायत सचिव के प्रभार में थे, पंचायत सचिव एवं मुखिया के द्वारा ही गांवो में पानी का व्यवस्था किया जाता रहा है, हलांकि इस कार्य को PHD विभाग भी करते है। प्रायः सभी प्रखंड में गोदाम प्रबंधक के प्रभार में जनसेवक ही थे, इसके गोदाम का संचालन भी प्रभावित हो सकता है। नजारत, आवास, सहायक आदि कई कार्यो का संपादन जनसेवक के द्वारा किया जाता था, इन सभी कार्यो पर प्रभाव पड़ने की संभावना है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर