Search

March 17, 2026 1:25 pm

दो मोटरसाइकिल के आमने सामने टकराने से हुए दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल,रेफर

बजरंग पंडित

हिरणपुर ( पाकुर) दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने टकराने की वजह से दो व्यक्ति हुए गंभीर रूप से घायल को किया गया रेफर,परिजनों को एक्सीडेंट की खबर लगते ही उनके चेहरे पर दुख गहरा गया,रोने बिलखने लगे,प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम लगभग 6:00 बजे के बाद रानीपुर परगला नदी के समीप रानीपुर रोड के पास हुए इस हादसा में कमघाटी निवासी, सरफराज अंसारी पिता स्वर्गीय सर्जन अंसारी और तीनपहाड़ निवासी सुंदर सिंह हिरणपुर के पप्पू सिंह घर विवाह समारोह में आया था।
बताया जाता है कि मोटरसाइकिल इंडिकेटर ना देने के कारण दोनों एक दूसरे से टकराए और गंभीर रूप से घायल हो गए, हिरणपुर थाना पुलिस को सूचना मिलते ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार सुंदर सिंह विवाह समारोह में हिरणपुर आए हुए थे।

IMG 20230502 WA0041
IMG 20230502 WA0040 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर