Search

March 12, 2026 11:14 pm

दो हाइवा में हुई सीधी भिड़ंत,तेज रफ्तार व लापरवाही बरतने को लेकर थाना में मामला दर्ज।

सतनाम सिंह

महेशपुर थाना क्षेत्र के पीपरजोरी गांव के समीप बीते 5 जुलाई को तेजरफ्तार दो हाईवा की टक्कर हो गई थी. जिसको लेकर स्थानीय चौकीदार के फर्द बयान पर तेज व लापरवाही से हाईवा चलाने को लेकर दो हाईवा चालको के खिलाफ मामला दर्ज की गई है. वादी सह चौकीदार भीम सोरेन ने थाने में दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि वे पीपरजोरी से शहरग्राम गांव चौक जा रहा था. इसी दरम्यान एक कोयला लदा हाईवा एनएल 01 एसी 7593 जो अमड़ापाड़ा से पाकुड़ की ओर जा रही थी. वही विपरीत दिशा से खाली हाईवा संख्या जेएच 16 एच 2520 शहरग्राम से अमड़ापाड़ा की ओर जा रहा था. दोनों वाहन का चालक काफी तेजी एवं लापरवाही से वाहन चलाकर जा रहा था. इसी दरम्यान दोनों हाईवा की आमने सामने टक्कर हो गई. टक्कर में एक हाईवा चालक जख्मी भी हो गए. जिसका इलाज पाकुड़ सदर अस्पताल में चल रही थी. बताया कि दोनों हाईवा चालक तेज एवं लापरवाही से वाहन चलाने के कारण घटना घटित हुई है. वही वादी सह चौकीदार के लिखित आवेदन के आधार पर महेशपुर थाने में दोनों हाईवा चालकों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर