Search

March 14, 2026 9:59 pm

नव्वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी जोर शोर से प्रारम्भ

राजकुमार भगत

पाकुड। नवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तैयारी को लेकर पतंजलि और भारत स्वाभिमान के योग शिक्षकों ने कमर कस ली है। जिले के सभी प्रखंडों में पंचायत स्तर पर यथा शक्ति योग दिवस मनाने की योजना बना कर सभी प्रखंडों के हेल्थ एंड वेलनेस में योग कक्षा लगाकर आम जन को योग विद्या से जोडा जायेगा ।युक्त बातों की जानकारी शनिवार के बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर भारत स्वाभिमान के जिला संयोजक संजय कुमार शुक्ला ने दी । योगाचार्य शुक्ला ने कहा कि बीते वर्ष की भाँति इस बार भी हरेक संस्थान में योग दिवस की तैयारी की जा रही है | इस संबंध में जिला आयुष पदाधिकारी के साथ उनके कार्यालय कक्ष में बैठक हुई है, लोगों से अपेक्षा है कि अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार इस विश्व व्यापी अनुष्ठान से जुड़कर भारतीय योग विद्या का प्रचार प्रसार और सहभागिता सुनिश्चित करें । कार्यक्रम के सफलता के लिए बैठक में समीर कुमार दास, डॉली मित्रा, अमित विजय राज, प्रसेनजित राजवंशी, राज कुमार भंडारी, मंजु देवी वंदना कुमारी, तरुण कुमार साह, संजय कुमार साह, विष्णुदेव प्रसाद, ओंकार शर्मा, मनोज भंडारी सहित कई शिक्षकों ने भाग लिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर