Search

March 21, 2026 6:17 am

नशामुक्त समाज का करें निर्माण: पूर्व सांसद

जामा(दुमका):जामा प्रखंड के भीखमपुर गांव में मंगलवार को ग्राम सभा की बैठक ग्राम प्रधान सह पूर्व सांसद अभय कांत प्रसाद की अध्यक्षता में भीखमपुर स्कूल प्रांगण में संपन्न हुई। ग्राम सभा को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान अभय कांत प्रसाद ने बताया की ग्राम सभा सबसे सूक्ष्म स्तर पर और आम जनों की सभा होती है जहां गांव की वास्तविक स्थिति गांव के विकास की रूपरेखा तैयार होती है विकास के जितने भी कार्य होते हैं वह ग्रामसभा के माध्यम से होने चाहिए। गांव के विकास के विषय में सबसे अच्छी जानकारी ग्राम सभा के माध्यम से ही होती है । ग्राम सभा का महत्व काफी अधिक है, बैठक में उन्होंने नशाबंदी के ऊपर विशेष जोर दिया और ग्रामीणों को नशा से होने वाली नुकसान से बचने की बातें कही शराब और अन्य नशे का सेवन करने से जहां शरीर का नुकसान होता है वहीं आर्थिक रूप से भी उस परिवार की स्थिति दयनीय हो जाती है परिवार कर्ज में डूब जाता है और अंत में परिवार को दर-दर भटकना पड़ता है इसलिए उन्होंने सभी ग्रामीणों को नशा से मुक्त रहने और रखने की बात साथ ही मौके पर उन्होंने ऐसे व्यक्ति जिन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिला हो या राशन कार्ड में किन्ही का नाम छूट गया हो या कोई ऐसा परिवार जिन्हें राशन कार्ड की सुविधा नहीं मिल रही है वैसे तो अपना आवेदन दें। उन पर समुचित कार्रवाई की जाएगी साथ ही सभी लोगों से उन्होंने आग्रह किया कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज का विकास हो सकता है इसलिए अपने अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजें और उन्हें शिक्षित करें। मौके पर ग्राम प्रधान रमेश प्रसाद, साधु राउत, भागीरथ राउत, रामदेव राउत, शंकर राउत, जिया राय, क्रांति राउत, जागेश्वर मिर्धा, रामप्रसाद राय, मनोज राउत, सुभाष राउत, एलक मरांडी, भुवनेश्वर मिर्धा सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

img 20221228 wa00762968766558210590895
img 20221228 wa00753077827886167084606

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर