Search

March 16, 2026 10:47 pm

नो एंट्री की मांग को लेकर अंचाधिकारी को सोपा ज्ञापन

लिट्टीपाड़ा पाकुड़

प्रशांत मंडल

-जिला परिषद सदस्य बेसागी पहाड़िन ने अंचलाधिकारी सह बीडीओ संजय कुमार से लिट्टीपाड़ा के साप्ताहिक हटिया के दिन भार वाहक वाहनों पर नो इंट्री लगाने का मांग पत्र सोपा है। जिला परिषद ने मांग किया है कि साप्ताहिक हटिया लिट्टीपाड़ा में सोमवार को लगता है। हटिया जगह के अभाव में मुख्य सड़क के किनारे प्रातः 9 बजे से लगता है और रात्रि 8 बजे तक रहता है। इस बीच भारी माल वाहक चलता है। जिससे कभी भी पहाड़ी क्षेत्र के गरीब परिवार के लोग वाहन के चपेट में न आ जाय और एक बड़ी दुर्घटना न घटे। इसलिए सोमवार को प्रातः 9 बजे से रात्रि 9बजे तक हाईवा व ट्रंक की इंट्री पर रोक लगाया जाय।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर