Search

May 10, 2026 8:53 pm

पाइप लाइन के लिए खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में मिला लावारिश शव

गोड्डा : महागामा थाना क्षेत्र के भल्लूकित्ता गांव के समीप पानी के लिए लगने वाले पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में तैरता हुआ एक शव को बरामद किया गया। वहीं स्थानीयों द्वारा घटना की सूचना थाना प्रभारी शिव दयाल सिंह को दी गई। सूचना पाकर थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए।वहीं शव की पहचान नकुल यादव, उम्र तकरीबन 55 वर्ष के रूप में की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक केंचुआ चौक में रहता था। वह दुकानों में झाड़ू -पोंछा कर अपना भरण पोषण करता था। बताया कि मृतक का अपना कोई परिवार नहीं है, वह अनाथ की जिंदगी काट रहा था। घटना की सूचना आसपास के गांवों में फैलते ही भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं घटना को लेकर ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि मृतक बीते शनिवार को पथरकानी हाट गया होगा। इसी दौरान शौच के लिए वहां गया होगा जहां पैर फिसलने से पानी भरे गड्ढे में गिर गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। वहीं थाना प्रभारी शिव दयाल सिंह के द्वारा काफी मशक्कत के बाद शव को गहरे पानी से बाहर निकाला गया और मामले की छानबीन में जुट गई। वहीं पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया गया।

वहीं लावारिश शव को कंधा देकर पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है। महागामा में सोमवार की दोपहर में थाना क्षेत्र के भल्लूकित्ता में नकुल यादव का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ में कोई वीडियो तो कोई फोटो लेने में व्यस्त थे पर किसी ने शव को हाथ नही लगाया। जिसके बाद चार पुलिसकर्मी ने शव को उठाकर गाड़ी में रखा। वहीं पुलिस कर्मियों में थाना प्रभारी शिव दयाल सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक मनोज पाल, एएसआई सहदेव प्रसाद, एएसआई अजय रवानी शामिल थे। वही सड़क के किराने पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में पानी से शव को उठाने वाला लोगों के भीड़ के बीच कोई नहीं था। वहीं महागामा थाना के चार पुलिस ने शव को उठाकर पुलिसिंग और मानवता की मिसाल पेश करते हुए शव को ऊंची पहाड़ जैसी मिट्टी को पार करते हुए सड़क के पास वाहन पर पहुंचाया। लोगों ने कहा की पुलिस को लेकर अक्सर लोग तरह-तरह की बातें करते हैं। पुलिसकर्मी का कर्तव्यनिष्ठा और काम के प्रति समर्पण के लिए उत्कृष्ट है। पुलिस ने शव को पानी से निकाल कर खेत के बीच ऊंची नीची रास्तों से ले जाकर पुलिस का मानवता का चेहरा सामने आया है। इस पहल को लोगों ने देखते हुए पुलिसकर्मी की तारीफ करते हुए कहा कि इन्हीं सब पुलिस कर्मियों की वजह से लोगों का विश्वास पुलिस पर बहाल होना लाजमी है इन्होंने पुलिसिंग और मानवता का मिसाल पेश किए।

img 20240423 wa00057465647776700382305

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!