मृत्युंजय कुमार
पाकुड़िया संवाददाता पाकुड़िया दुर्गा मंदिर में 11 दिवसीय वाराणसी के धर्म प्रचारक के तत्वाधान में रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रामलीला के संचालक पंडित श्रीकांत महाराज ने बताया कि हिंदू धर्म प्रचार एवं धर्म जागरण के परम उद्देश्य से रामलीला महोत्सव का आयोजन हम लोगों के द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों घूम घूम कर चलाया जा रहा है। पाकुड़िया दुर्गा मंदिर में 29 दिसंबर से प्रारंभ हुई रामलीला 8 जनवरी को समापन होगा। महोत्सव के पांचवे दिन सोमवार देर संध्या में कलाकारों ने धनुष यज्ञ सीता स्वयंवर और परशुराम लक्ष्मण विवाद झांकी का मंचन किया। आपको बता दें कि कड़ाके की ठंड के बावजूद प्रतिदिन संध्या में सैकड़ों श्रद्धालु की अपार भीड़ रामलीला परिसर में देखी जा रही है। लोग भक्ति भाव में विभोर होकर भक्ति रस मैं लोग विभोर हो जा रहे हैं।







