सतनाम सिंह
Also Read: मकर संक्रांति पर पूर्व विधायक दिनेश मरांडी ने गुरु बाबाओं के बीच किया कम्बल वितरण, लिया आशीर्वाद।
पाकुड़िया थाना क्षेत्र के बोंनोग्राम पंचायत अंतर्गत बंगाबाड़ी झाड़ी में शनिवार शाम को पाकुड़िया पुलिस ने एक अज्ञात युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है । उक्त घटना की जानकारी स्थानीय चौकीदार द्वारा थाना को दी गई।जिसकी शुचना पाकर थाना प्रभारी अभिषेक राय दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मृतका की पहचान हेतु ग्रामीणों से पूछताछ की लेकिन युवती की पहचान नहीं हो पाई।हालांकि घटना स्थल से लगभग दो किलोमीटर दूरी पर बंगाल की सीमा पड़ती है । पुलिस सीमाई क्षेत्र के गांव में भी युवती की पहचान हेतु पूछताछ कर रही है । समाचार प्रेषण तक युवती की पहचान नहीं हो पाई है । पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सघन जांच में जुटी हुई है।









