अविनाश मंडल पाकुड़।
शुक्रवार को पूर्व निर्धारित तिथि पर पाकुड़ न्याय सदन परिसर का जस्टिस संजय प्रसाद ने किया निरीक्षण। पिछले दिन जस्टिस संजय प्रसाद पाकुड़ परिसदन भवन पहुंचे वही आज सुबह जस्टिस में इस्कॉन मंदिर पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की तत्पश्चात न्याय सदन परिसर पहुंचे वह परिसर स्थित विभिन्न कार्यालय एवं न्यायालयों का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके पर मुख्य रूप से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बालकृष्ण तिवारी मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास कमल प्रकाश, प्रशासन की ओर से एसडीओ हरिवंश पंडित ,प्रशासन की ओर से मैजिस्ट्रेट प्रमोद दास, एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ,नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार अन्य पदाधिकारी गण मुख्य रूप से उपस्थित थे। इसके उपरांत जस्टिस ने डीएलएसए भवन में लगाए गए वाटर फिल्टर, का ई सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। इसके बाद पौधारोपण भी किया गया। मौके पर मुख्य रूप से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालकृष्ण तिवारी, मौके पर राकेश कुमार अपर सत्र न्यायाधीश , प्रफुल्ल कुमार मुख्य न्यायाधीश न्यायिक दंडाधिकारी ,अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय चौधरी एहसान मोईज , अजय कुमार गुड़िया अपर मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी, कमल प्रकाश न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी , न्यायिक दंडाधिकारी निर्मल भारती, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सचिव दीपक ओझा ,जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव शिल्पा मुर्मू मौजूद रहे, वही न्याय सदन परिसर से निकलकर जस्टिस ने मंडल कारा पाकुड़ का भी निरीक्षण किया ।







