राजकुमार भगत
पाकुड़ पॉलिटेक्निक में नेशनल कैरियर सर्विसेज द्वारा कैरियर काउन्सलिंग का आयोजन किया गया। जिला नियोजन कार्यालय, पाकुड़ के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में NCS मुम्बई से शिखा मिश्रा और शैलेश सिंह शामिल हुए,अपने 3 वर्ष की पढ़ाई के उपरांत छात्रों को आगे आने वाली कैरियर से जुड़ी सभी परिस्थितियों एवं सम्भावनाओं के बारे में वक्ताओं ने विस्तृत जानकारी दी। वक्ताओं ने छात्रों से शाखावार इंटरैक्ट और व्यक्तिगत रूप से बात करते हुए सभी से अपने भविष्य की योजना के बारे में पूछा और उसका सही रूप से मार्गदर्शन किया। पाकुड़ पॉलिटेक्निक के सभी वर्ष के छात्र इस कार्यक्रम से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने बताया कि अभी तक अपने कैरियर को ले के जो उधेड़बुन उनके मन मे थी वो सारी बाते उन्होंने इस इंटरेक्शन में क्लियर कर लिया। छात्रों ने इस आयोजन के लिए पाकुड़ पॉलिटेक्निक प्रबंधन का धन्यवाद किया। अतिथियों का स्वागत संस्थान के प्रभारी प्राचार्य डॉ ऋषिकेश गोस्वामी ने किया और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निखिल चंद्रा ने मोमेंटो भेंट कर उनका धन्यवाद किया। कार्यक्रम में संस्थान के परीक्षा नियंत्रक अमित रंजन एवं सभी शिक्षकगण उपस्थित हुए।








