Search

March 17, 2026 11:34 am

पाकुड़ से होकर गुजरी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

पाकुड़ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार पहुंची मालदा । सूत्र बताते हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सराय घाट एक्सप्रेस ट्रेन से मालदा प्रशासनिक बैठक में पहुंची थी ।पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने मालदा में प्रशासनिक समीक्षा बैठक को संबोधित भी किया ।जानकारों के अनुसार तत्पश्चात सीएम ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के फरक्का से वायु मार्ग द्वारा मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज पहुंची । शमशेर गंज में सभा को संबोधित करते हुए सीएम ममता ने कहा कि ईडी और सीबीआई की मदद से बीजेपी को अगले लोकसभा चुनाव में वोट नहीं मिलेंगे।सीएम ममता ने इसके साथ ही विपक्षी दलों से साथ आने की अपील की। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी विपक्षी दलों को भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना चाहिए। केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा केंद्र सरकार नहीं कर रही मदद सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक ममता बनर्जी यहां उन लोगों को जमीन के दस्तावेज देने शमशेर गंज पहुंची थी, जिनकी जमीन गंगा के कटाव के कारण जा चुकी है। वैसे आश्रितों को ममता ने एक सौ करोड़ का स्वीकृति प्रदान की है । ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से कई अनुरोधों के बावजूद, राज्य प्रशासन को गंगा कटाव को रोकने में कोई मदद नहीं मिली है। सभा के संबोधन के बाद सीएम ममता वापस फरक्का पहुंची और शुक्रवार कंचनजंगा एक्सप्रेस से कोलकाता के लिए रवाना हुई। कंचनजंगा एक्सप्रेस का ठहराव पाकुड़ स्टेशन पर था। इसे लेकर नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया। वहीं आरपीएफ इंस्पेक्टर कुलदीप यादव के नेतृत्व में आरपीएफ के जवान भी काफी संख्या में तैनात रहे। सूत्रों के मुताबिक ट्रेन पाकुड़ में समय से पहले पहुंच गई लगभग 7 मिनट रूकी। हालांकि सीएम ममता बनर्जी पाकुड़ के पत्रकारों से रूबरू नहीं हुई ना ही अपने कोच से बाहर निकली ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर