धीरेन साहा
निति आयोग के आकांक्षी जिला पाकुड के कृषि विज्ञान केन्द्र, महेशपुर में पायलट स्कीम जैसे प्राकितिक खेती,फार्म पॉन्ड सह मछली पालन, बायोफ्लॉक फिश कल्चर एवं शौचालय खाद की तैयार और इस्तेमाल पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आई टी सी मिशन, सुनहरा कल एवं सहयोगी संस्था सर्व सेवा समिति संस्था एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, महेशपुर की संयुक्त तत्वाबधान में कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक श्रीकांत कुमार सिंह महोदय की अध्यक्षता के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण को शुभारंभ तथा उद्घाटन किया गया। जिसमे संस्था की 28 फील्ड स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण में भाग लिया।उद्घाटन करने के बाद प्रधान वैज्ञानिक महादय ने कहा की पाकुड़ जिला नीति आयोग की आकाक्षी जिला होने के नाते आईटीसी मिशन सुनहरा कल पिछले चार साल से कृषि एवं समन्धित क्षेत्र में सरकार ,किसानों के हित में बिभिन्न् प्रकार का कार्य कर रही है, किसानों के बीच प्रशिक्षण, प्रदर्शन,सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजाना के प्रचार प्रसार का कार्य किया जा रहा है ।प्रधान बैगानिक Dr. श्रीकांत कुमार सिंह एवं सॉइल साइंटिस्ट Dr. बिनोद कुमार एवं Dr. सुरेन्द्र सिंह मुंडा ने पायलट स्कीम जैसे प्राकितिक खेती,फार्म पॉन्ड सह मछली पालन, बायोफ्लॉक फिश कल्चर एवं शौचालय खाद की तैयार और इस्तेमाल पर बारी बारी में प्रशिक्षण दिया है।साथ ही क्षेत्र भ्रमण के माध्यम से प्राकीतिक खेती से संबंधित सभी प्रश्न की उत्तर दिया एवं प्राकीतिक खेती से संबंधित खाद, पेस्टिसाइट आदि की बनाने की विधि प्रैक्टिकल प्रशिक्षण के माध्यम से दिखाया गया।
संस्था के जिला समन्वयक अमित कुमार साहा ने उपस्थित सभीको संभदित करते हुए कहा कि नीति आयोग एवं नीति आयोग द्वारा चयनित सपोर्टिंग कम्पनी ITC की सबसे गुरुतपूर्ण पायलट स्कीम जैसे स्वच्छ भारत मिशन से बनाया हुआ शौचालय को सदुपयोग और शौचालय से शौचालय कम्पोस्ट खाद को कैसे खेत पर इस्तेमाल कर और प्राकितिक खेती को अपना कर किसान खेती कर सके उसके पर विशेष ध्यान देने के लिए और किसान को सशक्त बनाने हेतु हमरा फील्ड स्तरीय वॉलंटियर्स एवं क्षेत्र समन्वयक को ए प्रशिक्षण दिया जारहे ताकि वोलोग गांव में जाकर किसान को सशक्त बना सके । उसके साथ हमारा भू जलस्तर,मिट्टी,पर्यावरण को सुद्धिकरण कर कैसे हरामा दैनंदिन जीवन स्तर पर सुधार लाना है उसके पर विशेष चर्चा किया गया।
उन्होने कहा हमारा संस्था कृषि विकास के साथ साथ हर सामाजिक गतिविधि के लिए तत्परता पूर्वक कार्य कर रही है । खास कर छोटा और प्रांतिक किसान, महिला, पहाड़िया समुदाय की सतत विकास हेतु बिभिन्न जनकल्याणकारी कार्य किया जारहे। साथ ही सरकार की बिभिन्यो जनकल्याणकारी योजोना को सभी लावार्थी तक पौछा जा सके उसके पर भी काम कर रहे । ताकि आनेवाले 1साल के अंदर पाकुड़ आकांची जिला से बाहर आ सके और किसान की दैनंदिन जीवन स्तर पर सुधार आ सके।
मौके पर कृषि विज्ञान केन्द्र महेशपुर की प्रधान बैगानिक Dr. श्रीकांत कुमार सिंह एवं सॉइल साइंटिस्ट Dr. बिनोद कुमार,Dr. सुरेन्द्र सिंह मुंडा ,सर्व सेवा समिति संस्था के जिला समन्वयक श्री अमित कुमार साहा,फील्ड कोऑर्डिनेटर नसीम अंसारी , मूस्लेउद्दिं अंसारी, सभी वोलेंटियर्स समाज कर्मी आदि मौजूद थे।
