Search

March 17, 2026 3:11 am

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पाकुड़िया पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया पुलिस अधीक्षक पाकुड के निर्देशानुसार गुरुवार को पाकुड़िया चौक में थाना के सामने ए एस आई आर पी पासवान एवं पुलिस जवानों की मौजूदगी में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया । मौके पर दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की कागजात एवं डिक्की की जांच की गई । दो पहिया वाहन सवार लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी , हेलमेट जरूर पहनने , एवं एक से ज्यादा वाहन में कतई सवार नहीं होने को लेकर भी जागरूक किया गया । वहीं जांच के दौरान जिनके पास वाहन से संबंधित कोई कागज , ड्राइविंग लाइसेंस , इंस्योरेन्स आदि नहीं मिला वैसे गाड़ियों को रोककर रखा गया । तथा कागज लाकर दिखाने के उपरांत ही हिदायत देकर उन्हें छोड़ा गया । वहीं सिद्धो कान्हो चौक एवं पाकुड़िया बस स्टैंड में भी आने जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई । इस दौरान सभी दो पहिया , चार पहिया वाहनों का कागजात , ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जांच की गई ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर