Search

March 17, 2026 11:45 pm

पुलिस केंद्र में संविधान के रचयिता की 132 वी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनी

पाकुड़ पुलिस केंद्र में शुक्रवार को मनाई गई बाबा भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पाकुड़ पुलिस अधीक्षक एसपी जनार्दन मुख्यालय डीएसपी बैजनाथ प्रसाद एसडीपीओ अजीत कुमार विमल कार्यक्रम में उपस्थित थे l मुख्य अतिथि एसपी एचपी जनार्दन, मुख्यालय डीएसपी बैनाथ प्रसाद,एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने संयुक्त रूप से डॉक्टर अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया । डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर केक काटे गए । आयोजकों ने मुख्य अतिथि को डॉक्टर अंबेडकर से सजी फोटो फ्रेम देकर सम्मानित किया । सभी ने बारी बारी से अपने अपने वक्तव्य को रखा ।श्री जनार्दन ने आयोजकों को धन्यवाद दिया । मंच का संचालन विपिन यादव ने किया । पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष परिचारी प्रवर अवधेश कुमार, पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष हवलदार विजय प्रसाद, आयोजकों में सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार राम आनंदराम बैजनाथ उदास मनोज प्रदीप दिलीप गौर चंद फुलेंद्र समेत समस्त पुलिस परिवार आदि कार्यक्रम में मौजूद थे ।

IMG 20230414 WA0079
IMG 20230414 WA0078 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर