Search

February 18, 2026 10:57 am

सुंदरपहाड़ी के एकलव्य मॉडल बालिका आवासीय विद्यालय परिसर में विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित



कुरीतियों को मिटाने के लिए संकल्प लेने की जरुरत : डालसा

सुंदरपहाड़ी (गोड्डा) : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बुधवार को प्रखंड अंतर्गत तसरिया स्थित एकलब्य मॉडल बालिका आवासीय विद्यालय परिसर में विधिक साक्षरता व जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बालिकाओं को कानूनी जानकारी दी गई एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया गया। डालसा की ओर से गठित टीम में शामिल एलएडीसी अजीत कुमार, आयूष राज, अधिकार मित्र सह पीएलवी नवीन कुमार, धनंजय कुमार, चुनका मरांडी, मंजूरी बीबी, राकेश कुमार आदि ने विविध जानकारी दी। एलएडीसी अजीत कुमार ने घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 से महिलाओं की सुरक्षा पर प्रकाश डाला।


कहा कि किसी कार्य, चूक, कृत्य या आचरण को घरेलू हिंसा माना जाएगा। इसके तहत व्यक्ति के स्वास्थ्य, सुरक्षा, जिंदगी, अंग मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ना, शारीरिक शोषण, यौन शोषण, मौखिक व भावनात्मक शोषण व आर्थिक शोषण, दहेज या गैर कानूनी मांग की पूर्ति हेतु उत्पीड़न का शिकार होना शामिल है। एलएडीसी आयुष राज ने कहा कि बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारत सरकार ने 2012 में पोक्साे कानून को अस्तित्व में लाया। यह कानून 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों चाहे वह लड़का हो या लड़की दोनों को उनके प्रति यौन अपराधों या यौन उत्पीड़न से संरक्षण प्रदान करता है। इसकी सुनवाई पोक्सो के विशेष अदालत में की जाती है। मामला दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर बाल कल्याण समिति को इसकी सूचना देना अनिवार्य है। इस मामले में बच्ची की मेडिकल सिर्फ महिला चिकित्सक द्वारा उसके अभिभावक या विश्वसनीय व्यक्ति की देखरेख में की जाती है।
पोक्सो एक्ट के मामले का निपटारा एक वर्ष के अंदर करने का प्रावधान है। अधिकार मित्र नवीन कुमार ने कहा कि देश के सभी नागरिकों को न्याय पाने का अधिकार है। कोई भी नागरिक न्याय से वंचित नहीं रहे इसीलिए विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन किया गया है। आम लोगों को कानूनी व सरकार की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने को लेकर शिक्षण संस्थानों व विभिन्न गांवों में शिविर का आयोजन किया जाता है। वहीं बाली विवाह अधिनियम, बाल श्रम, मानव तस्करी, शिक्षा का अधिकार आदि पर विस्तृत विचार व्यक्त किय गया। अधिकार मित्र चुनका मरांडी ने भी आदिवासी भाषा में विविध जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की प्राचार्या तनूजा प्रधान ने किया । मौके पर आसरा संस्था की कोषाध्यक्ष दीपिका चौधरी, उपाचार्य दीपक तिग्गा, दीपक तिग्गा, दीपक महतो, संजय चंद्र, गीता टोप्पो सहित छात्राएं उपस्थित थीं।

img 20260204 wa00643110536628129329714
img 20260204 wa00631369909593348298521

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर