Search

March 16, 2026 2:29 pm

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई गई 32वीं पुण्यतिथि

राजकुमार भगत

पाकुड़ । स्थानीय कांग्रेस भवन,पाकुड़ में रविवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार उर्फ बलई सरकार के अध्यक्षता में मनाई गई। श्री सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल के दौरान देश को विकास के पथ पर ले जाने, देश की एकजुटता बनाए रखने एवं विदेश नीति को बेहतर ढंग से चलाने सहित विभिन्न विकास कार्यों एवं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष गुलाम अहमद, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मंसारूल हक, प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, मीडिया प्रभारी नलिन मिश्रा, जिला महासचिव अवधेश कुमार झा, नवीन सिंह, जहीरुल इस्लाम, रामविलास महतो, अतिउर रहमान, मतीउर रहमान, गैब्रियल हेंब्रम, साकिर हुसैन, रजीकुल इस्लाम, असरफुल शेख, वसिकुल शेख, आसिफ इकबाल, असमाहुल हक, शाहबाज आलम, मंसूर शेख आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर