पाकुड़िया संवाददाता पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश मंत्री मिस्त्री सौरेन एवं सिदपुर गॉंव के प्रधान सेकेन सौरेन के संयुक्त नेतृत्व मे मंगलवार को सिदपुर स्थित सबो का आस्था स्थल गरम कुण्ड परिसर पर साफ साफाई का अभियान चलया गया।प्रति वर्ष मकर संक्राती के पावन अवसर पर 14 एवं 15 जनवरी उक्त स्थल पर बहूत बड़ा मेला लगता है जिसमे झारखण्ड,बंगाल उड़िषा और असम से लाखो की संख्या मे श्रद्धालु पहूँचते है और गरम कुण्ड मे डूबकी लगाकर भगवन शिव की आराधना और पुजन करते है।लम्बी समय से गरम कुण्ड एवं आसपास की परिसर मे गंदगी की अम्बार परा हूवा था।श्रद्धालुओ की आस्था एवं पवित्रता को देखते हूए पूर्व विधायक सह प्रदेश मंत्री श्री मिस्त्री सौरेन एवं सिदपुर के प्रधान सेकेन सौरेन के अमल पर भाजपा के कार्यकर्ता एवं सिदपुर के ग्रामीणो के द्वारा गरम कुण्ड और आसपास का स्थाल को साफ साफाई किया गया एवं कचरा को आग जलाकर निपटारा किया गया।साफ साफाई के पश्चात सभी गरम कुण्ड मे पवित्र अस्नान करके परिसर मे स्थित सभी देव देवी की पूजा अर्चना किया एवं श्रद्धालुओ के बीच लड्डू का वितरण किया।तत् पश्चात पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन ,पूर्व विधायक सुफल मराण्डी,जिला उपाध्यक्ष तपन मंडल ,जिला अध्यक्ष भाजयुमो जयसेन बेसरा एवं भाजपा के मंडल अध्यक्ष विजय भगत ने प्रधान सेकेन सौरेन की अध्यक्षता मे सिदपुर ग्रामीणो के साथ गरम पानी मेला मे शांति और शोहार्द बनाए रखने के लिए एक अहम बैठक किया।श्री सोरेन और सुफल मराण्डी ने ग्राम प्रधान से मेला को लेकर सभी समस्याओ से रूबरू हूए एवं नेतृत्वदय प्रधान और ग्रामीणो को हर समभव मदद देने का आश्वाशन दिया।
मौके पर हृदयानन्द भगत,गोपाल राय,उमाशंकर सिंह,विजय भण्डारी, युथ क्लब पाकुड़िया सदस्य संजीव किस्कु,रबिन्द्र मराण्डी,प्रवीण सौरेन,बाबुचाँद भगत,शिव शंकर पाल,वर्षण टूडू,गॉंव प्रधान सेकेन सौरेन,स्टेनलीस सौरेन,लाल महम्मद अंसारी,सफिक अंसारी,ताबारूदीन अंसारी,मुकतार अंसारी,कुमिला मुर्मू,गिनि हाँसदा,इलिस सौरेन एवं सिदपुर के सैकड़ो ग्रामीण शामिल हूये।












