Search

March 17, 2026 12:11 am

प्रखंड कार्यालय में ब्लाॅक लेवेल टास्क फोर्स की हुई बैठक!

रिपोर्ट– धीरेन साहा

महेशपुर(पाकुड़):– प्रखंड कार्यालय में सोमवार को बीडीओ उमेश मंडल की अध्यक्षता में ब्लाॅक लेवेल टास्क फोर्स (बीएलटीएफ) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रुप से 12 अप्रैल से चल रहे मिजील्स रुबेला टीकाकरण अभियान को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा कर समीक्षा की गई। तथा सफल संचालन को लेकर कार्य योजना तैयार की गई। बीएलटीएफ की बैठक में आगामी 28 मई को चलने वाले पल्स पोलियो अभियान, कोविड-19 पर भी चर्चा की गई। साथ ही नियमित प्रतिरक्षण, परिवार नियोजन, कालाजार, मलेरिया से संबंधित विषय पर भी चर्चा की गई। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर में प्रत्येक शुक्रवार को फाइलेरिया की हो जा रही जांच के विषय पर भी चर्चा की गई। बैठक में एनीमिया, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, लंबी अवधि तक बुखार से पीड़ित मरीजों सहित स्वास्थ्य संबंधी अन्य विषयों पर चर्चा कर समीक्षोपरांत कार्य योजना तैयार की गई। बीएलटीएफ की बैठक में बीडीओ उमेश मंडल के अलावे एसएमओ पाकुड़ डाॅ. सिरीष, एसटीटीएल पाकुड़ डाॅ. राजीव, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. सुनील कुमार किस्कू, बीएएम शैलेस कुमार, बीइईओ तरुण कुमार घांटी, बाबुराम मुर्मू, निगरानी निरीक्षक शंकर कुमार लाल, डबल्यूएचओ माॅनिटर सलीम अख्तर, बाल विकास परियोजना कार्यालय की महिला पर्यवेक्षिका मारग्रेट कंचन अंजली माल्वा, सुमित्रा देवी, चंदा देवी, एलिजाबेथ किस्कू सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर