Search

March 21, 2026 11:20 am

प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार द्विवेश द्विवेदी की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

अहसान आलम पाकुड़। ओडीएफ प्लस गांव बनाने को लेकर सभी की सहभागिता जरूरी है* कुमार द्विवेदी ओडीएफ प्लस गांव बनाने को लेकर कार्यशाला का आयोजन *स्वच्छ भारत मिशन के तहत ODF प्लस एवं जल जीवन मिशन के तहत प्रखंड सभागार अमरापाड़ा में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री कुमार द्विवेश द्विवेदी की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा ठोस एवं तरल कचरा का उचित प्रबंध मनरेगा 15वें वित्त एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अभिसरण से संबंधित खर्च का किस किस मद से होना है जानकारी दी गई

जिला समन्वयक रितेश कुमार एवं मो0 इमरान आलम द्वार ओडीएफ प्लस में बनने वाले कॉम्पोनेन्ट जैसे कंपोस्ट पिट, नाडेप, वर्मी कंपोस्ट पिट, सोक पीट , प्लास्टिक प्रबंधन यूनिट बायोगैस प्लांट भस्मक के निर्माण पर उचित दिशा निर्देश दिया गया। बनाए जा रहे सभी कंपोनेंट का उपयोग ग्राम के लोगों द्वारा सूखा कचरा अलग गीला कचरा अलग प्लास्टिक प्रबंधन महावारी स्वच्छता प्रबंधन एवं गोवर्धन योजना के रूप में किया जा सके सभी लक्षित ग्रामों को मार्च 2023 तक एक स्टार से 3 स्टार एवं 5 स्टार रैंक में दर्ज किया जा सके।
सभी जल सहिया को निर्देश दिया गया कि अपने कार्य के प्रती सजग रहें एक बार फिर एक जन आंदोलन खड़ी करनी है जिसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है कार्य योजना बनाकर अपने लक्ष्य को पूर्ण करें सभी पंचायत के मुखिया को भी नियमित क्षेत्र भ्रमण एवं ग्राम सभा का आयोजन कर निगरानी समिति को सक्रिय करते हुए क्लीन गांव ग्रीन गांव बनाने को लेकर पहल करें विभाग द्वारा दिए गए राशि का उपयोग समय पर हो साथी इसकी उपयोगिता प्रमाण पत्र ससमय विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे

कार्यशाला में जिला से आए हुए मास्टर ट्रेनर रितेश कुमार एवं इमरान आलम द्वरा सभी बिंदु पर विशेष रुप से PPT के माध्यम से भारी बारिश है प्रत्येक कंपोनेंट के छायाचित्र दिखाकर बताया गया ताकी ठोस एवं तरल कचरा का उचित प्रबंध किया जा सके। इस अवसर पर बी पीआरओ जिल्लूर रहमान प्रखंड समन्वयक मनरेगा आनंद कुमार प्रखंड समन्वयक एसबीएमजी पंकज कुमार , प्रखंड के सभी जल सहिया दीदी, सभी मुखिया जी, सभी पंचायत सचिव, झारखण्ड विकास परिषद के प्रोजेक्ट मैनेजर, स्वास्थ विभाग के कलाजर के अनीश PCI एवं अन्य उपस्थिति थे।

IMG 20221217 WA0020 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर