Search

March 12, 2026 11:13 pm

प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन कृषि तकनीकी सूचना केंद्र में आयोजित किया गया

प्रशांत मंडल

प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन सोमवार को कृषि तकनीकी सूचना केंद्र में आयोजित किया गया.कर्मशाला का उद्घाटन बीडीओ संजय कुमार, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पद्म किशोर महतो, प्रखंड कृषि पदाधिकारी केसी दास के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया. कार्यशाला में बीडीओ ने कृषि विभाग से संचालित योजनाओं का लाभ लेने का किसानों से आह्वान किया गया. साथ ही कृषि विभाग के द्वारा संचालित योजना जैसे धान और मोटे अनाज का अनुदान पर बीज वितरण , झारखंड कृषि ऋण माफी योजना, केसीसी ऋण , योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसानों को संबोधित किया. वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी के. सी. दास ने बिरसा फसल विस्तार योजना एवं आत्मा के द्वारा प्रत्यक्षण, प्रशिक्षण, परिभ्रमण, किसान गोष्ठी, किसान पाठशाला, किसान वैज्ञानिक अंतर मिलन इत्यादि का लाभ लेने हेतु किसानों से अनुरोध किया गया साथ ही खरीफ फसल की तकनीकी खेती के बारे में विस्तार से बताया गया. प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रामेश्वर मुर्मू ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों के द्वारा ईकेवाईसी नहीं करने के कारण 14 वीं किस्त की राशि किसानों को नहीं मिल पा रहा है साथ ही किसानों का बैंक खाता में लंबित आधार सीडिंग को जल्द करने की बात कही. वैसे पीएम किसानों के लाभुक जिनका भूमि विवरण उपलब्ध नहीं होने के कारण पीएम किसान का लाभ नहीं मिल पा रहा है वे जल्द अपने भूमि विवरणी उपलब्ध करा लेने की सलाह दिये. झारखंड कृषि ऋण माफी योजना अंतर्गत जिन किसानों का ऋण माफ किया जाना है और किसानों का ईकेवाईसी बकाया है जिसके कारण उनका ऋण माफी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है अपना ईकेवाईसी करवा लेने को कहा. वहीं एनएफएसएम के तकनीकी सहायक सोनल तिर्की द्वारा ज्वार बाजरा, मडुआ, आदि मोटे अनाज की खेती करने की तकनीक एवं अनुदानित पर प्रत्यक्षण के लिए किये जा रहे बीज वितरण की जानकारियां दी.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर