Search

March 19, 2026 12:16 am

प्रतिबंधित मांस ले जाते एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ा, सौपा महेशपुर पुलिस को

रिपोर्ट–धीरेन साहा

महेशपुर(पाकुड़):– प्रखंड के देवीनगर गांव में विते रविवार को प्रतिबंधित मांस ले जाते एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ कर बंधक बनाते हुए पुलिस को सौप दिया था । इसी मामलें को लेकर पुलिस ने वादी अंकीत कुमार भगत के लिखित शिकायत पर पुलिस ने पशुबध प्रतिशोध अधिनियम के तहत पश्चिम बंगाल के मुरारई थाना क्षेत्र के मलयपुर निवासी अंसारूल शेख के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया है।
दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि रविवार की सुबह साढ़े दस बजे एक व्यक्ति डीवीएस बाइक लेकर देवीनगर ऊपरटोला की ओर जा रहे थे बाइक में दोनों ओर झोला लटका हुआ था वह अंजान व्यक्ति होने के वजह से उसे टोका गया । और पुछताछ करने पर बताया कि झोला में गौ गौ मांस है ।इतना सुनते ही बहुत लोग इक्ट्ठा हो गया नाम पुछने पर उसने अपना नाम अन्सारूल सेख मलयपुर थाना मुरारई जिला बिरभूम बताया । तत्पश्चात मामले की सुचना महेशपुर पुलिस को दिया । पुलिस पहुचने पर बाइक समेत व्यक्ति को पुलिस को सौप आगे की कार्रवाई के लिए आग्रह किया। वादी के लिखित शिकायत पर थाने में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर