Search

March 17, 2026 6:23 pm

बंगाल की बिजली उत्पादित डीजी झारखंड को देती है रौशनी

पाकुड़ वेस्ट बंगाल धुलियान की जनरेटर डीजी मशीन झारखंड पाकुड़ सोना जोड़ी सदर अस्पताल में रोशनी फैलाने का कार्य कर रही है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक मेडिकल स्टोर के करीब जनरेटर रूम के ठीक सामने लगे पश्चिम बंगाल धुलियान के बिजली प्रवाहित करने वाला डीजी मशीन खड़ी देखी गई । लोगों से पूछे जाने पर बताया कि जनरेटर खराब है लगभग 12 दिन पहले यह मशीन आई है । सूत्रों की माने तो यह मशीन 12 दिन हो गए वहीं मरीजों का कहना है । रात के समय अगर बिजली चली जाती है ताे मरीजों को टार्च की रोशनी का सहारा लेना पड़ता है । बिजली गुल होने पर सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय आती है ।
इनवर्टर का नहीं मिलता फायदा
कहने को तो बिजली गुल होने की स्थिति में अस्पताल प्रशासन ने इनवर्टर लगा रखे हैं, लेकिन इससे व्यवस्था नहीं बन पाती है। कम क्षमता के इनवर्टर के चलते अस्पताल के आवश्यक कक्षों में भी पावर की आपूर्ति नहीं हो पाती है। इनवर्टर द्वारा बिजली सप्लाई गिने-चुने जगह पर ही रोशनी देखने को मिलती है ।
कुछ स्थानों को इनवर्टर से जोड़ रखा है, लेकिन अत्यधिक लोड होने के चलते यह व्यवस्था थोड़ी देर में चरमरा जाती है। मरीजों का कहना है दिन तो किसी तरह गुजर जाते हैं लेकिन अस्पताल में रात गुजारने बड़ा मुश्किल होता है जब बिजली गुल हो जाती है । अस्पताल की बिजली गुल होने से अस्पताल में भर्ती मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर