Search

July 31, 2025 10:09 pm

बंग्लादेशी युवक के निवास प्रमाण पत्र पर अनुसंसा करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

उधवा।बंग्लादेशी युवक को स्थानीय निवास प्रमाण पत्र बनाने में अनुसंसा करने के आरोपी तत्कालीन उपमुखिया बाबुल अख्तर को राधानगर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने गिरफ्तार किया है। वर्तमान में बाबुल अख्तर उत्तर पियारपुर के वार्ड सदस्य हैं। जानकारी के अनुसार दिनांक 8 मार्च 2016 को उधवा के तत्कालीन बीडीओ विजय कुमार के बयान पर राधानगर थाना में केस दर्ज हुआ था। जिसमें पियारपुर से एक बंग्लादेशी युवक अफजल शेख उर्फ देबिरुल को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया था। पुलिस के अनुसंधान में अफजल शेख अपना पता ग्राम बनगांव,थाना- हरिहर, जिला-ठाकुरगंज (राजसही) बंगलादेश एवं वर्तमान पता सादेक अली टोला द.पियारपुर बताया था। मामले को लेकर बंग्लादेशी युवक अफजल शेख,पियारपुर के उप मुखिया बाबुल अख्तर,पियारपुर के सादेक मस्टर टोला के बीएलओ सफीरुद्दीन शेख ,फुदकीपुर के एक प्रज्ञा केंद्र संचालक तपन मंडल पर केस दर्ज हुआ था। जिसमें अफजल शेख को उसी दिन जेल भेजा गया था।बाद में पुलिस ने प्रज्ञा केंद्र संचालक तपन मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। फिलहाल बीएलओ सफीरुद्दीन शेख फरार चल रहे हैं।चर्चा है कि कांड के अनुसंधानकर्ता ने सफीरुद्दीन शेख को हिरासत में लेकर पुछताछ के बाद पीआर पर छोड़ दिया था।इस संबंध में राधानगर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार उत्तर पियारपुर के तत्कालीन उपमुखिया बाबुल अख्तर को देर शाम तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
// for sub category under jharkhand