Search

March 13, 2026 8:47 pm

बकरीद को लेकर साप्ताहिक हाट में देखी गई तेजी, बाजार में रौनक

सतनाम सिंह

ईद-उल-अजहा यानि बकरीद का पर्व 29जून को मनाया जाने को लेकर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित साप्ताहिक हाट में मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा खरीदारी चरम पर देखा गया। ऐसे में चौक चौराहों में लोगों की हुजूम उमड़ पड़ी थी। वहीं बकरीद पर्व को लेकर मस्जिदों तथा ईदगाहों में नमाज अदा के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। वही ग्रामीण बहुल क्षेत्रों में ईद-उल-जुहा (बकरीद) में इलाकों में चल रही तैयारी को पूरी हो गई। बताया जा रहा है बकरीद का शनिवार का अंतिम हाट है जिससे अन्य दिनों के मुकाबले बकरों की खरीदारी के लिए खूब भीड़ लगी हुई थी। कुर्बानी के लिए बकरे खरीदे के लिए लोग बकरी मंडी में जुटे रहे। इस मंडी 8 हजार रूपए से लेकर 25 हजार रूपए तक के बकरे बिक रहा था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर