सभी आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व को मनाएंगे:- बीडीओ
असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी:- थाना प्रभारी
बिक्की सन्याल
पाकुड़। अमड़ापाड़ा थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर सोमवार को गणमान्य एवं प्रबुद्ध जनों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी ने क्षेत्र के जनताओं से बकरीद पर्व शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ मनाने का अपील किया। साथ ही उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील जगहों पर बकरीद पर्व को लेकर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात की जाएगी। अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने लोगो से अपील किया कि कोई भी धर्म को लेकर शोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिपण्णी न करें। सभी आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व को मनाएंगे। वही थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने कहा बकरीद पर्व को लेकर थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती भी जारी रहेगी। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सोशल मीडिया में किसी भी तरह का कोई अभद्र टिप्पणी या भड़काऊ पोस्ट नहीं करेंगे। उन्होंने लोगो से अपील किया कि सभी आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व को मनाएंगे। मौके पर एसआई देवानंद प्रसाद, एसआई जलधर हेम्ब्रम अन्य पुलिस बल सहित क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित हुए।










