Search

July 1, 2025 9:13 pm

बच्चों ने याद किया महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को

तोफिक राज

पाकुड़, स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में देश के प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्म दिवस पर उन्हे याद किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री ललन कुमार जी ने अन्य शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति में श्री रामानुजन जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर विद्यालय के गणित विभाग द्वारा एकदिवसीय विविध मनोरंजन कार्यक्रम में गणित पर आधारित गुणा भाग, जोड़ तोड़, आओ खोलें गणित के पोल आदि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री ललन कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय गणित दिवस का महत्व हर किसी के लिए महत्वपूर्ण है। इस दिवस को मनाने के पीछे हमारा मुख्य उद्देश्य लोगों में मानवता के विकास एवं व्यावहारिक ज्ञान के लिए गणित के महत्व के बारे में जागरूकता लाना है। इन्होंने अपने लगन एवं प्रतिभा से गणित के क्षेत्र में अद्भुत खोज किए हैं। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे बताया की उनके जन्मदिन को विशेष बनाने का मुख्य उद्देश्य गणित के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए हर जरूरी कोशिश करना और रामानुज जैसे गणितीय प्रतिभाओं को पल्लवित पुष्पित होने का अवसर देना है। मौके पर बच्चों के साथ शिक्षकगण में संजय कुमार यादव, रतन पांडे, दीपक गर्ग, प्रियंका कुमारी, रंजित मंडल आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर