Search

March 13, 2026 12:50 am

बजरंगदल के संदीप मंडल ने रक्तदान कर बचाई बच्ची की जान

राजकुमार r

पाकुड़। पाकुड़ सदर अस्पताल में इलाजरत 19 वर्षीय मंदिरा मंडल रक्त की कमी से जूझ रहीं है। बच्ची को रक्त की आवश्यकता थी । परिजन काफी समय से रक्त समूह को ढूंढने का प्रयास कर रहे थे ।इसकी जानकारी बजरंगदल के सहयोगी कार्यकर्ता पार्थ रंजन को मिली ।तत्पश्चात उ बजरंगदल के जिला संयोजक प्रतीक से संपर्क किया । प्रतीक ने तुरंत बजरंग दल के साहिबगंज विभाग के विभाग संयोजक संदीप मंडल से संपर्क कर जानकारी दी ।संदीप ने खुद रक्तदान करने की बात कही और रक्त अधिकोष में आकर रक्तदान किया। बच्ची के परिजनों ने संदीप और बजरंगदल का धन्यवाद किया। ,रक्तदान करने के बाद संदीप ने पाकुड़ के युवा वर्ग से भी रक्तदान करने की अपील की उन्होंने बताया की ये उनका 6ठ्ठा रक्तदान था। आगे भी वो जरूरत पर रक्तदान करते रहेंगे । मौके पर पार्थरंजन,विजय,शिवम,प्रतीक,जवाहर सिंह,प्रश्नजीत इत्यादि मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर