अब्दुल अंसारी
महेशपुर थाना क्षेत्र के बड़कियारी गांव के समीप एक लावारिस शव बरामद हुई है. जानकारी के अनुसार बड़कियारी गांव के सड़क किनारे लावारिस शव देख ग्रामीण महेशपुर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही महेशपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने एएसआई एस खान व दलबल के साथ घटना स्थल पहुँचकर पूछताछ करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।







