Search

June 21, 2026 8:25 pm

बाइक चोरी करते युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, पिटाई कर पुलिस को सौंपा, जेल गया

सतनाम सिंह

पाकुड़: मालपहाड़ी थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार को थाना क्षेत्र के सुंदरापहाड़ी गांव में एक खड़ी बाइक को चोरी की कोशिश करते हुए लोगों ने एक बाइक चोर को पकड़ लिया था। जिसकी स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया था।पुलिस ने आरोपी को ग्रामीणों की चंगुल से निकाल कर थाना ले आया था। उस समय उक्त बाइक चोर की हालात काफी गंभीर हो गई थी जिसकी इलाज पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल में किया जा रहा था। इस पर ओपी पुलिस ने मालपहाड़ी ओपी कांड संख्या 171/ 2023 धारा 379/ 411 भादवी के नामजद अभियुक्त थाना क्षेत्र के सीतापहाड़ी का रहने वाला को पकड़ न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस पर थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि बीते मंगलवार को सूचना मिली कि सुंदरापहाड़ी गांव में एक बाइक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ कर उसकी पिटाई कर रही है। उक्त बाइक चोर सीतापहाड़ी गांव का रहने वाला है। जिसको शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!