Search

March 18, 2026 10:27 pm

बाबा मासुम साह के मजार पर उर्स मेला का हुआ आयोजन, मजार पर चारदपोशी कर लोगों ने मांगी मन्नतें

सतनाम सिंह

पाकुड़:प्रखण्ड क्षेत्र के चेंगाडांगा गांव स्थित बाबा मासुम साह के मजार पर सालाना उर्स मेला का शनीवार को आयोजन किया गया। वहीं मेले में पहले ही दिन मजार पर सैकड़ों की संख्या में लोगों के साथ- साथ बच्चों की भीड़ देखने को मिली। वहीं सैकड़ों की संख्या में दूर- दराज से आये महिला- पुरुष, बाबा मासुम साह के मजार पर अपने- अपने मन्नतों के साथ चादरपोशी की। वहीं मान्यता है की कोई भी लोग अपनी मन्नतें ले बाबा मासुम साह के मजार पर मत्था टेका है तो उसकी मन्नतें जरूर पुरी होती है।
उर्स मेले के दौरान बाबा के मजार पर चादरपोशी व मन्नतें मांगने को पश्चिम बंगाल समेत अन्य दूर-दराज जगहों आने वाले लोगों का तांता लगा रहा साथ ही मजार पर चादरपोशी करने वाले लोगों की भीड़ लगी रही। लोगों की मानें तो इस मजार पर हिन्दु व मस्लिम दोनों सम्प्रदाय के लोग बाबा मासुम साह के मजार पर माथा टेकाते हुए अपनी मन्नतें मांगते है। उर्स मेले के दौरान मजार स्थल के समीप प्रसाद, मिठाई की दुकानों के साथ बच्चों के खेलने की झूलें सजी हुई है।वहीं मेले में दुकानों व भिन्न- भिन्न खिलौने से हर ओर चहल-पहल देखी जा रही है।इस मौके पर उर्स मेला कमेटी के नुरेजमान शेख,डाबलु शेख,फुलुन शेख, जहांगीर आलम,राजेकुल शेख,हिरन शेख सहित अन्य के साथ मालपहाड़ी थाना ओपी की पुलिस बल सड़क पर थी। वहीं सड़कों पर अपने गंतव्य को जा रहे वाहनों को रास्ता देने व्यस्त थें वहीं मेले में लोगों की अप्रत्याशित भीड़-भाड़ के विधि- व्यवस्था को माईकिंग कराया जा रहा था।

बाइट- जफीरुद्दीन अशरफी, स्थानीय वलेमा
बाइट- गुलाम मुस्तफा,स्थानीय वलेमा

img 20230225 wa00973980229926896144773
img 20230225 wa00964860499148440037842

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर