Search

March 13, 2026 5:01 am

बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत कई योजना का जांच एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का स्थल निरीक्षण किया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत राजपोखर, पाकुड़िया, एवं तेतुलिया पंचायत में जिला परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान शुक्रवार को मनरेगा के तहत बिरसा हरित ग्राम योजना, तालाब एवं बिरसा सिंचाई कूप निर्माण एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का स्थल निरीक्षण किया । सर्वप्रथम उन्होंने राजपोखर पंचायत अंतर्गत लालबाबू अंसारी के जमीन में प्लांटेशन, राजेश टूडू, एवं लखीराम का सिंचाई कूप सहित अन्य इसके बाद पाकुड़िया पंचायत अंतर्गत पथरडंगा गांव में सुकलाल मिर्धा, हीरालाल मिर्धा का प्लांटेशन, शिवरति देवी, सुनीता हेंब्रोम का आवास सहित अन्य के बाद तेतुलिया पंचायत अंतर्गत महेश हेम्ब्रम, एवं शंकर देहरी का प्लांटेशन साथ ही दुल्हन मरांडी का अंबेडकर आवास सहित अन्य का बारी बारी से निरीक्षण किया।इस क्रम में परियोजना पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी मनरेगा योजनाओं को चालू करने से पहले कार्यस्थल पर सूचना बोर्ड लगाएं। स्थल में मजदूरों की सुविधा के लिए शेड, मेडिकल किट, पीने की पानी अवश्य रखेंगे। साथ ही सहायक अभियंता को कार्य चालू होने से पूर्व स्थल निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।‌ साथ ही योजनाओं की जांच कर लक्ष्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना की निरीक्षण के दौरान आवास को पूर्ण करने के पश्चात लोगों के साथ दीवाल पर सूचना अंकित करने का निर्देश दिया गया। अधूरे आवास को भी पूर्ण करने का निर्देश दिया।मौके पर बीपीओ जगदीश पंडित, सहायक अभियंता रोहित गुप्ता, कनिय अभियंता लालू रविदास, प्रेम प्रकाश टूडू एवं संबंधित पंचायत के मुखिया समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230707 WA0040
IMG 20230707 WA0042 1
IMG 20230707 WA0041

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर