बजरंग पंडित
पाकुड़: परिसदन पाकुड़ में बुधवार को जदयू के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गौतम मंडल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिहार के बेलहर विधायक मनोज यादव पहुंचे।सम्मेलन से विधायक का कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन के रीढ़ होते हैं। कहा कि संगठन को पंचायत के बूथ स्तर पर मजबूत करने की आवश्यकता है। यह तभी संभव है जब पार्टी कार्यकर्ता जमीन पर उतर कर संगठन के लिए कार्य करे। कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के बिहार के विकास मॉडल थीम को हर एक व्यक्ति तक कार्यकर्ता पहुंचाएं।कहा कि जदयू ही एक ऐसी पार्टी है, जो राज्य का नेतृत्व और राज्य का विकास भी कर सकती है। अभी से ही कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने व पार्टी के सिद्धांत व नीति को समझाने में जुट जाएं। पार्टी के हर मोर्चा को मजबूत करें, ज्वलंत मुद्दों को उठाएं, धरना प्रदर्शन सहित चरणबद्ध आंदोलन कर क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं का निदान कराने का काम करें।
बाइट- मनोज यादव ,बेलहर विधायक बिहार








