Search

May 9, 2026 7:41 pm

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि पर किया नमन

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा )पाकुड़) शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता द्वारा लिट्टीपाड़ा कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर याद किया। साथ ही लिट्टीपाड़ा मंडल के बूथों पर बलिदान दिवस के रुप में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में दानिएल किस्कू मुख्य रूप से भाग लिए।इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किस्कू ने कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बहुत बड़ा योगदान भारत की एकता में रहा है और उनका सपना था की देश एक होकर आगे बढ़े।उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जनसंघ के संस्थापक थे। वह मानवता के उपासक और राष्ट्रवादी नेता थे। मौके पर रामप्रसाद मंडल, बिसन, मानिक भंडारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

IMG 20230623 WA0021
IMG 20230623 WA0022 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!